
इंदौर की पॉश टाउनशिप ट्रेजर फैंटेसी में दिवाली की रात में दो पड़ोसी परिवारों में विवाद और मारपीट हुई। पूरी घटना का वीडिय वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार साइकिल खड़ी करने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्ष की महिलाओं ने बीच सड़क पर लात और घूँसे चलाए। एक-दूसरे को उठाकर पटक तक दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बाउंड ओवर किया है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ट्रेजर फैंटेसी में रहने वाली सोनू पति हिमांशु सेरलेकर की शिकायत पर कन्हैयालाल प्रजापति और पत्नी निहारिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी एफआईआर दर्ज कराई है। कन्हैयालाल रेलवे में टीटीई हैं, दोनों परिवार के बीच विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को बाउंड ओवर किया है।
झगड़े का सीसीटीवी फुटेज वायरल दोनों पक्षो में विवाद होता रहता है। 15 दिन पहले भी पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर गई थी। दीपावली के दूसरे ही दिन दोनों गुट झगड़ पड़े।