इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई – खाद्य विभाग के कनिष्ठ अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा

लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई

नाम आवेदक – अमित कलसी पिता स्व.श्री राजकुमार जी कलसी निवासी 211 आनंद नगर एबी रोड राजेंद्र नगर इंदौर

नाम आरोपी-धर्मेंद्र शर्मा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग कार्यालय कलेक्ट्रेट इंदौर

विवरण- आवेदक अहीर खेड़ी महिला सहकारी उपभोक्ता भंडार ग्राम बांक चंदननगर इंदौर में शासकीय राशन दुकान में सेल्समैन है आवेदक से राशन दुकान संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही न करने के एवज में आरोपी द्वारा ₹15000 प्रति माह की रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी ₹15000 ना देने पर राशन दुकान में कमियां निकाल कर दुकान को बंद कराने की धमकी भी दी जा रहीं थीं इस संबंध में आवेदक के द्वारा 2 .11 . 2021 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर को शिकायत प्रस्तुत की गई थी जिसके आधार पर रिकॉर्डिंग कराई गई जिसमे ₹15000 प्रतिमाह रिश्वत मांगा जाना पाया गया आज दिनांक 8.11. 2021 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को ₹15000 की रिश्वत लेते हुए उनके निवास आवासा लग्जरी रेसीडेंसी के बाहर निर्माणाधीन बगीचे में रंगे हाथों ट्रैप किया गया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही अभी जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *