
चिड़ियाघर से भागा तेंदुआ पकड़ाया….चिड़ियाघर के समीप नवरत्नबाग में मिला मादा तेंदुआ
इंदौर – पिछले दिनों नेपानगर से रेस्क्यू करके इंदौर लाया गया मादा तेंदुआ चिड़ियाघर में पिंजड़े से भाग निकला था । जिसकी पिछले चार दिनों से तलाश जारी है । इसी मादा तेंदुए को अभी अभी (मंगलवार सुबह) चिड़ियाघर के समीप ही वन विभाग के ऑफिस नवरत्नबाग से पकड़ा गया है । जिसे बेहोश कर चिड़ियाघर लाया जाएगा ।