
सांसद शंकर लालवानी, जनप्रतिनिधियों, बीजेपी संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई ,जिसमें कोरोना के बढ़ते केस के विषय में चर्चा हुई। आज की बैठक में निम्न मुद्दों पर चर्चा हुई –
– सैम्पलिंग की संख्या बढ़ने के साथ-साथ पॉजिटिव केस भी बढ़े है अतः
– सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कोविड की सुविधाएं बढ़ाए जाने पर विचार किया गया
– मरीज़ों की संख्या ऐसी ही बढ़ती रही तो कुछ अस्पतालों को रेड ज़ोन के करने पर भी विचार हुआ
– कोविड के लिए कुछ और बिस्तरों की आवश्यकता पड़ सकती है
– कम या हल्के लक्षणों वाले मरीजों को 3 दिन में डिस्चार्ज किया जाए, इसलिए कोविड केअर सेंटर की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई
– अभी अरविंदो हॉस्पिटल में ही प्लाज़्मा थेरैपी की सुविधा है , कुछ और अस्पताल में प्लाज़्मा थेरैपी शुरू करने पर विचार किया जाए ।