इंदौर । तौलिया पहनकर रिटायर्ड बैंक अफसर पर सड़क पर टूट पड़े DSP ,डंडा लेकर दौड़े – देखे वायरल विडीओ

इंदाैर में लोकायुक्त के DSP अपने पड़ोसी रिटायर्ड बैंक अफसर पर बुरी तरह टूट पड़े। वे टॉवेल लपेटे बाहर आए और उसे घूंसा मारने लगे। बीच सड़क दोनाें के बीच जमकर मारपीट हुई। रिटायर्ड बैंक अफसर भागने लगा तो DSP ने डंडा लेकर दौड़ा लिया। विवाद डीएसपी की कार पर धूल और घर में कचरा फेंकने को लेकर हुआ। घटना के बाद DSP ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। मामला कनाड़िया क्षेत्र की लक्ष्य विहार कॉलोनी का है। रविवार की इस घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है।दैनिक भास्कर लिखता है कि पुलिस के मुताबिक उज्जैन में तैनात लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा परिवार के साथ इंदौर में रहते हैं। पड़ोस में रहने वाले संदीप विज के मकान में काम चल रहा है। इसकी वजह से धूल डीएसपी की कार और घर पर गिर रही थी। विज

 

रिटायर्ड बैंक अफसर हैं। डीएसपी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करीब 6 महीने से संदीप के घर में रेनोवेशन चल रहा है। उनके यहां से धूल उड़कर घर के बाहर खड़ी कार पर आती है। साथ ही, वेदांत शर्मा ने बताया कि घर के आंगन में कई बार कचरा फेंका जाता है। वे जब संदीप विज को समझाने गए, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने डीएसपी वेदांत शर्मा की शिकायत पर संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

डीएसपी से माफी मांगने गया था: संदीप विज:-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप विज का कहना है कि मैं अहमदाबाद में रहता हूं। डीएसपी वेदांत शर्मा को कुछ परेशानी थी, इस कारण वह इंदौर आए थे। यहां आने के बाद वह उनसे माफी मांगने गए थे। माफी मांगने के दौरान ही डीएसपी वेदांत शर्मा ने मारपीट कर दी और डंडा लेकर मारने दौड़े थे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *