कल से शुरू हो जाएगा इंदौर से बसों का संचालन । कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में बस ऑनर्स एसोसिएशन का निर्णय

 

 

प्रदेश में फिर घूमेंगे बसों के चक्के, एआईसीटीएसएल की सर्विसेस भी होंगी शुरू, इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह के प्रयासों और पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी चर्चा के बाद इंदौर बस ओनर्स एसोसिएशन के साथ हुई बैठक के बाद शनिवार से इंदौर संभाग सहित प्रदेश में बस सर्विस शुरू होने की स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री ने सबसे प्रमुख मांग अगस्त तक का टैक्स माफ करने की सहमति दे दी है जिसके बाद बस आनर्स एसोसिएशन ने अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है वहीं कलेक्टर ने एआईसीटीएसएल की सेवाएं भी शनिवार से शुरू करने की घोषणा कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *