
संजय मिश्रा से पीड़ित कई अधिकारी कर्मचारी और स्कूल संचालक आए सामने
कथित आरटीआई एक्टिविस्ट संजय मिश्रा के खिलाफ कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा एफ आई आर कराने के आदेश दिए जाने के बाद कई स्कूल संचालक शिक्षा विभाग के कर्मचारी और अन्य लोग आज अपर कलेक्टर अभय बेडेकर के पास पहुंचे। उन्होंने जानकारी दी कि लंबे समय से संजय मिश्रा उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। यही नहीं कलेक्टर कार्यालय के भी कुछ कर्मचारियों ने अभय बेडेकर को संजय मिश्रा के खिलाफ बयान दिए हैं। श्री बेडेकर ने बताया कि इन सभी के बयानों की जांच की जा रही है और जल्द ही संजय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि संजय मिश्रा की संपत्ति की जांच भी की जाएगी।