
गौरव दिवस को लेकर सतन गुरु की नाराजगी अभी भी नहीं हुई दूर
बड़ा रावला में गुरुवार को सत्तन गुरु की उपस्थिति में मना इंदौर का स्थापना दिवस
पिछले दिनों इंदौर के गौरव दिवस मनाने की तिथि तय करने के मामले में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक, कवि सत्यनारायण सत्तन ने बैठक के औचित्य को लेकर ही सवाल उठा दिए थे। सत्तन गुरु ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि जब कुछ लोगों को ही सब कुछ तय करना है तो हमें यहां क्यों बुलाया गया। कल गुरुवार को बड़ा रावला परिसर में इंदौर के स्थापना दिवस कार्यक्रम में फिर सत्तन गुरु ने मंच से इस बात को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।