राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण वैवाहिकी के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड (लंदन) का सर्टिफिकेट ऑफ रेकगनिशन *सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ के अध्यक्ष अनमोल तिवारी को दिया प्रमाण पत्र

दिनांक – 04 मई 2022
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण वैवाहिकी के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड (लंदन) का सर्टिफिकेट ऑफ रेकगनिशन
सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ इंदौर ने किया विवाह योग्य 22 हजार ब्राह्मण युवक-युवतियों का ऑनलाइन पंजीयन

                                       

इन्दौर। सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ इंदौर ने पिछले एक वर्ष (कोरोना काल) में वेबसाइट के माध्यम से विवाह योग्य 22 हजार ब्राह्मण युवक-युवतियों का ऑनलाइन पंजीयन किया। इसमें अमेरिका, इंग्लैड, हॉलैंड, सिंगापुर सहित विश्व के अन्य देशों के प्रतिभागी शामिल थे | यह ऑनलाईन प्रकिया विश्व में पहली बार इतने बड़े स्तर पर की गई। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड (लंदन) द्वारा इस आयोजन को सर्टिफिकेट ऑफ रिकगनेशन में शामिल कर प्रमाण पत्र प्रेषित किया गया।

                                               

यह प्रमाण पत्र वरिष्ठ कवि एवं राजनितिज्ञ श्री सत्यनारायण सत्तन (गुरूजी) एवं श्री सुदेश तिवारी स्टेट हेड सहारा समय MP CG , इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश पांडे ने संस्था के अध्यक्ष श्री अनमोल तिवारी एवं महासचिव आशुतोष दुबे को भेंट किया। इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से सुश्री तिथि भल्ला, श्री आशीष मिश्रा एवं श्री हिमांशु तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्रीसंतोष शुक्ला, एडवोकेट (अध्यक्ष, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स) ने दी। सर्वब्राह्मण मैत्री संघ इंदौर को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन के सर्टिफिकेट ऑफ रिकगनेशन में शामिल किए जाने पर श्री वीरेन्द्र शर्मा (सांसद, इंग्लैण्ड), श्री विली जैजलर (हेड, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूरोप), डॉ. दिवाकर सुकुल (चेयरमैन, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन) सहित समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी।

                             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *