इंदौर में 7 लोग जिंदा जले:दो मंजिला इमारत में लगी आग, चंद मिनटों में जल गए लोग; कुछ का दम घुटा

मध्यप्रदेश के इंदौर की स्वर्णबाग कॉलोनी में भीषण आग की खबर है। आग में सात लोगों की जिंदा जलने से मौत होने की सूचना मिली है।
दो मंजिला मकान में आग लगने से यह भयावह अग्निकांड हुआ। आग के कारणों का पता नहीं चला है। यह कॉलोनी इंदौर के विजय नगर इलाके में स्थित है। घटना का विस्तृत विवरण अभी नहीं मिल सका है। आग लगने की घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेजे। आग के शिकार हुए लोगों में अधिकांश किराएदार बताए गए हैं।

                           

हादसे के बारे में कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से पहले आग पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी और फिर धीरे धीरे पूरे घर में फैल गई। इसने इतनी तेजी से विकराल रूप ले लिया कि किसी को संभलने मौका ही नहीं मिला। नींद से जागे लोग कुछ समझ पाते तब तक कुछ की जिंदा जलने और कुछ की दम घुटने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *