जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने एमवाय हास्पिटल पहुंचकर कल रात हुई अग्नि दुर्घटना में घायलों से मुलाक़ात की

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने एमवाय हास्पिटल पहुंचकर कल रात हुई अग्नि दुर्घटना में घायलों से मुलाक़ात की और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा के लिए आश्वस्त किया। उन्होने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए है कि सभी का बेहतर इलाज किया जाए। मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से दुर्घटना में अकाल काल कवलित लोगों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री श्री सिलावट ने कहा के दुर्घटना की जाँच के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। मृतक के परिजनों को चार चार लाख रुपया की आर्थिक सहायता शासन की ओर से दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *