सात लोगो को जिंदा जलाने वाला आरोपी आया पुलिस के हत्थे…..घायल हालत में देर रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुँची पुलिस…. हाथ पैर टूटे हुई हालत में मिला है आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित – देखे विडीओ

सात लोगो को जिंदा जलाने वाला आरोपी आया पुलिस के हत्थे…..घायल हालत में देर रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुँची पुलिस…. हाथ पैर टूटे हुई हालत में मिला है आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित

 

इंदौर – लड़की से एक तरफा प्यार में अंधा हो चुका संजय उर्फ शुभम दीक्षित हाथ पैर टूटे हुए हालत में पुलिस के हिस्से आया है । ये वही सिरफिरा आशिक है जिसके कारण सात लोगो की जलने से मौत हो गई और पांच लोग घायल होकर जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे है । कल अलसुबह सामने आए इस दिल दहला देने वाले घटनाक्रम ने शहर ही नही देशभर को लोगो को हिलाकर रख दिया था । पुलिस की माने तो आरोपी को इंदौर के ही लोहा मंडी क्षेत्र से पकड़ा है जहाँ ये पुलिस को देख भाग रहा था । तभी गिरने से घायल हो गया । एक के बाद एक लगातार इस मामले में कई चौकाने वाले खुलासे हुए है । फिलहाल इसका एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है ।

 

इंदौर ब्रेकिंग…आग अपडेट

संजय उर्फ शुभम दीक्षित इंदौर के भीषण अग्निकांड का निकला आरोपी

एक तरफा प्रेम में युवक ने अग्निकांड की घटना को दिया गया अंजाम

सिरफिरा आशिक निकला 7 लोगों की मौत का कातिल

जिस युवती से प्यार करता था,शादी करना चाहता था-उसने शादी से मना कर दिया था।

इसके बाद से ही युवक लगातार युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था–कुछ दिनों पहले ही उसका विवाद हुआ था

10 हजार को लेकर भी युवक युवती के बीच विवाद चल रहा था।

युवती से बदला लेने के लिए मकान की पार्किंग में खड़ी स्कूटी में आग लगाया जिसके बाद पूरे मकान में आग लग गई

पेट्रोल भी उसने उसी मकान में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला और युवती के गाड़ी में आग लगा दी।

आरोपी युवक मकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिससे पूरी घटना का खुलासा हो सका।

100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाले

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा

कमिश्नर ने कहा युवक पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *