
मध्यप्रदेश के इंदौर के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के घर इन दिनों शादी का माहौल चल रहा है. विधायक के परिवार में ही शादी का जश्न मनाया जा रहा है. वहीं, रविवार को शुक्ला परिवार द्वारा महिला संगीत का आयोजन किया गया था. इस आयोजन से विधायक संजय शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में विधायक फ़िल्मी अंदाज में अपनी पत्नी अंजली शुक्ला के साथ बॉलीवुड के गानों पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. महिला संगीत में विधायक और उनकी पत्नी ने जमकर डांस किया है. बता दें कि, विधायक और उनकी पत्नी ने बॉलीवुड के सितारों की तरह ही डिजाइनर कपड़ों में जमकर डांस किया। इस वायरल वीडियो में दोनों की जोड़ी किसी फ़िल्मी सितारों से काम नहीं लग रही.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विधायक और उनकी पत्नी के डांस के दौरान पुरे शुक्ला परिवार ने भी उनका डांस में साथ दिया। डांस के दौरान पूरा परिवार स्टेज पर चढ़कर विधायक के साथ जमकर डांस करते दिखाई दिया।