Indore news: इंदौर में बिल्डिंग में आग लगाकर 7 लोगों को जिंदा जलाने वाले आरोपी शुभम दीक्षित के मोबाइल ने उगले कई राज, पढ़े पूरी खबर

स्वर्णबाग कॉलोनी की मल्टी में हुए अग्निकांड के आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। शुभम के मोबाइल की जांच में पुलिस को पता चला है कि वह पहले युवतियों को अपने प्यार के जाल में फंसाता था, फिर उनके मोबाइल से पर्सनल डिटेल निकालकर बैंक खातों से रुपए निकाल लेता था। इतना ही नहीं, पुलिस को पता चला है कि वह गूगल पर पुलिस से बचने के तरीके भी ढूंढता था।

पुलिस के मुताबिक, शुभम के मोबाइल से वॉइस रिकॉर्डिंग और बहुत लड़कियों के फोटो मिले हैं। शुभम की दिल्ली और महाराष्ट्र में भी महिला मित्र होने की जानकारी मिली है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है। वह दिल्ली की युक्ति से भी फ्रॉड कर चुका है, जिसके लिए वह जेल में भी रहा था।

आरोपी शुभम मूल रूप से झांसी का रहने वाला है। पिता रेलवे में इंजीनियर है। शुभम की हरकतें ठीक नहीं होने के चलते 3 साल पहले उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। अब इस घटना का आरोपी होने के बाद परिजन उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहते। उनका कहना है कि बेटा है तो कष्ट जरूर है लेकिन ऐसा बेटा किसी का ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *