इंदौर में दो टीआई के बीच फिटनेस का चैलेंज, रेस लगाते हुए दोनों का वीडियो वायरल – देखे वायरल विडीओ

देर रात सड़कों पर दो थाना प्रभारी अचानक से दौड़ लगाते हुए नजर आए. दोनों थाना प्रभारियों की दौड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों ही थाना प्रभारी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क हैं.  टीआई तहजीब काजी अक्सर ड्यूटी के दौरान ही एक्सरसाइज करते नजर आ जाते हैं. वहीं देर रात चौराहे पर वॉर्मअप कर रहे काजी को देख  टीआई दिनेश वर्मा ने अपनी गाड़ी रोकी और काजी को फिटनेस का चैलेंज दिया. काजी ने भी चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया. इसके बाद विजयनगर चौराहे से रसोमा चौराहे तक दोनों के बीच रेस लगाना तय हुआ. रेस BRTS के तहत सिटी बसों के लिए बनी रेलिंग के अंदर की सड़क पर हुई. थाना प्रभारियों की इस रेस में वर्मा ने बाजी मार ली. जिसकी वीडियो राहगीरों ने आनंद लेते हुए बना लिया. अब यही वीडियो वायरल हो रहा है.

 

दोनों TI की फिटनेस को लेकर होती है चर्चा
दोनों टीआई अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। नौकरी के बीच ही एक्सरसाइज के लिए समय निकाल लेते हैं। जब विजयनगर चौराहे पर टीआई तहजीब काजी को वॉर्मअप करते देखा तो  टीआई दिनेश वर्मा उनके पास आ गए।

वर्मा ने कहा, तुम ट्रैक सूट में दौड़ो, मैं वर्दी में ही दौड़ लगाता हूं। इसके बाद दोनों ने रसोमा चौराहे तक (करीब 500 मीटर) रेस लगाई।  दोनों की इस रेस का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें जमकर तारीफ मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *