
चंदन नगर क्षेत्र में दनादन चली गोलियां…..पड़ोसी ने गोली मारकर महिला को उतारा मौत के घाट….बेटा गंभीर रूप से घायल….आपसी रंजिश के चलते हत्या
इंदौर – चंदन नगर क्षेत्र में दनादन गोलियां चली । जिसमे एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है । घटना क्षेत्र के गीता पैलेस क्षेत्र की है । जहा गोली लगने से सन्नो पति सफीक खान नाम की महिला की मौत हो गई वही उसका बेटा आशिक खान घायल हो गया । बताया जा रहा है कि एक के बाद एक कई राउंड फायर हुए है जिसकी वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है पड़ोसी जफर का नाम घटना को अंजाम देने में आया है । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हलचल है । शहर में आचार सहिंता लगी हुई है और बदमाश बेख़ौफ़ है जो लगातार पुलिस की परेशानी बढ़ा रहे है ।