इंदौर महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के अपमान पर बालाजी टेलिफिल्म्स की एकता कपूर को इंदौर से कानूनी नोटिस

               

 

       

प्रेस नोट
इंदौर महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के अपमान पर बालाजी टेलिफिल्म्स की एकता कपूर को इंदौर से कानूनी नोटिस

इंदौर. एकता कपूर के द्वारा वर्जिन भास्कर वेब सीरीज का निर्माण किया गया जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर 29 अगस्त के दिन जारी किया गया उक्त ट्रेलर देखने से यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि ट्रेलर में अश्लील गतिविधि एक गर्ल्स हॉस्टल से संचालित सेक्स स्कैंडल के बारे में बताया  तथा उक्त वेब सीरीज में जिस गर्ल्स हॉस्टल (महिला छात्रावास) का अश्लील चित्रण किया गया है उसका नाम जानबूझकर अहिल्याबाई महिला छात्रावास एकता कपूर के द्वारा दिखाया गया है
उपरोक्त मामले के अंतर्गत इंदौर से  सामाजिक कार्यकर्ता मयूरेश पिंगले ने हाई कोर्ट एडवोकेट उज्जवल फणसे के माध्यम से
1)एकता पिता जितेंद्र कपूर
2)अल्ट बालाजी मुंबई और
3)zee5 टैलीफिल्म
को एक कानूनी नोटिस इंदौर से पहुंचाया गया||
मातोश्री देवी अहिल्याबाई होलकर होलकर राजवंश की पहली महिला शाशिका होकर तथा देश में लगभग 200 वर्षों तक होलकर राजवंश ने शासन किया है तथा लोगों में उनके प्रति अपार आदर सम्मान और निष्ठा रखी जाती यही नहीं मातोश्री के कार्य और समाज के प्रति प्रेम और न्यायप्रिय रहते हुए उनका अनुसरण में देश के संसद भवन दिल्ली में भी में भी उनकी प्रतिमा विराजमान की है किंतु एकता कपूर द्वारा उक्त अश्लील वेब सीरीज मैं जिस गर्ल्स हॉस्टल में अवैध गतिविधियां करना दर्शाया गया है उसका नाम पुण्यश्लोक प्रातः स्मरणीय अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखने से करोड़ों लोगों की आस्था और निष्ठा को खंडित करने का प्रयास किया यदि एकता कपूर द्वारा उक्त कृत्य के मामले में क्षमा याचना नहीं मांगी जाती है तो एकता कपूर के खिलाफ कानून और न्यायलीन कार्यवाही की जाएगी

नोटिस के प्रति संलग्न है
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें एडवोकेट उज्जवल फणसे
+919977777133
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *