
इंदौर में एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। खुद को शूट करने से पहले इंस्पेक्टर ने एक महिला पुलिसकर्मी पर भी गोली चलाई। इस घटना में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
जानकारी के मुताबिक़, पुलिस कंट्रोल रूम में इंस्पेक्टर हाकम सिंह पंवार और महिला पुलिसकर्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद इंस्पेक्टर ने पहले महिला पुलिसकर्मी पर गोली चलाई और फिर को भी शूट कर लिया। बताया जा रहा है कि हाकम सिंह सराफा, सिमरोल औरअन्नपूर्णा थाने के थाना प्रभारी रह चुके है।
हरकाम सिंह श्यामला हिल्स थाने भोपाल में तैनात थे। चार महीने पहले ही उनकी वहां पोस्टिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक ने उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। कहा तो ये भी जा रहा है कि महिला उन्हें पिछले काफी समय से ब्लैकमेल कर पैसा वसूल रही थी।