Indore TI Suicide: TI की गोली से घायल ASI लग्जरी लाइफ की शौकीन,9 साल की नौकरी, इंदौर में 60 लाख का बंगला, कई जगह ऐशो आराम का सामान

टीआई हाकम सिंह (TI Hakam Singh) के द्वारा चलाई गई गोली को लेकर सुर्खियों में आया इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम का गोली कांड (Police Room Shooting) लगातार चर्चा में बना हुआ है। टीआई की गोली से घायल हुई एएसआई रंजना खाण्डे की जांच पुलिस कर रही है।

TI हाकम सिंह ने रंजना को गोली मारने के बाद सुसाइड किया था। अब तक की पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रंजना की 9 साल की नौकरी है। उसने डेढ़ साल पहले 60 लाख रुपए का बंगला खरीदा है। अन्य जगहों पर ऐशो आराम के भी साधन हैं। पुलिस इनकी कीमत का आकलन कर रही है। बताया गया कि ASI ने बंगले के लिए भी TI को ब्लैकमेल किया था। इससे दोनों के बीच तनातनी चल रही थी। बता दें, भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ TI हाकम सिंह ने शुक्रवार को इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारी थी। इससे पहले महिला ASI को गोली मारी थी।

इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं। महिला ASI रंजना को पुलिस विभाग में आए मात्र 9 साल हुए हैं। इस दौरान सिलीकॉन सिटी में 60 लाख रुपए का बंगला खरीद लिया। यह पता लगाया जा रहा है कि उसके पास इतने रुपए कहां से आए।

2013 से धार में पहली पोस्टिंग:-रंजना रीगल स्थित असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस ऑफिस में पदस्थ है। नवंबर 2013 में उसकी नियुक्ति हुई थी। यहां पहली पोस्टिंग डीपीओ धार में हुई। वह अपनी मां और भाई के साथ धामनोद के संजय नगर में रहती थी। यहां रंजना की विभागीय जांच भी हुई थी। अफसर उसका भोपाल ट्रांसफर कर रहे थे, लेकिन घर दूर होने का हवाला देते हुए रंजना ने अपनी पोस्टिंग मई 2018 में इंदौर करा ली। रंजना बुरहानपुर में भी पदस्थ रह चुकी है।

खरगोन में रिश्तेदार, इंदौर से दोस्ती:-पुलिस सूत्रों के मुताबिक सराफा और खुड़ैल में TI रहते हाकम सिंह की रंजना से विभागीय मामलों को लेकर बातचीत होती रहती थी। हाकम सिंह की खरगोन में पोस्टिंग के दौरान रंजना अपने रिश्तेदार का काम कराने के लिए पहुंची थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रंजना छुट्‌टियों में मंडलेश्वर की ट्रिप किया करती थी। वह सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश फोटोज और वीडियो डालने के लिए भी डिपार्टमेंट में चर्चाओं में रहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *