
शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में पति पत्नी के विवाद में पति ने अपनी 2 साल की मासूम बच्ची के गले पर चाकू रख धमकाने का मामला सामने आया है।पति पत्नी का आपस में विवाद हुआ था। विवाद की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची।
पुलिस पहुंचने के बाद गिरफ्तारी के डर से अजय जैन नामक युवक ने अपने हाथ पर चाकू रखकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा, इससे पुलिस वाले के पसीने छूट गए। इस दौरान पुलिस से बचने वह खुद की 2 साल की मासूम बेटी के गले पर भी चाकू रखकर मारने की धमकी देने लगा। आरोपी युवक पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना रहा था, जिससे पुलिस वाले को बहुत सावधानी बरतनी पड़ी।
बड़ी मशक्कत के बाद एमआईजी पुलिस ने समझाइश देकर अजय जैन को गिरफ्तार कर लिया है। एमआईजी पुलिस ने अजय जैन पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है। इस दौरान उसके घर में कौन-कौन मौजूद थे और विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी जानकारी नहीं मिली है।