
कनाड़िया रोड पर टला बड़ा हादसा Dps की स्कूल बस डिवाडर में घुसी
बुधवार सुबह DPS स्कूल की बस डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना इंदौर के कनाड़िया रोड की है। हादसे के वक्त बस में बच्चे नहीं बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और वह डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान डिवाइडर पर लगे बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर कनाड़िया पुलिस पहुंची। पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को डिवाइडर से हटवाया और रास्ता साफ किया।