
इंदौर में बुधवार की तरह गुरुवार को भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सैकड़ा पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में 122 नए कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे पहले बुधवार को 166 नए मरीज मिले थे। कोविड बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को इंदौर में कोरोना संदिग्ध मरीजों के 751 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 122 की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। पिछले तीन महीने में यह पहला मौका है जब लगातार दूसरे दिन कोरोना के 100 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं।