इंदौर ।शिव मंदिर की जमीन बेचने के आरोप में फरार भूमाफिया 10 माह बाद गिरफ्तार

भंवरकुआं इलाके में करोड़ों की जमीन के दस्तावेज तैयार कर उसे बेचने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी का एक पार्टनर पहले पकड़ा जा चुका है। इस मामले में कलेक्टर को सीधे शिकायत हुई थी। यहां जमीन पर निर्माण करने वाले लोगों को भी आरोपी बना दिया गया था। इस मामले में पहले से कई लोग जेल में है।

TI शशिकांत चौरसिया के मुताबिक पकड़ाए आरोपी का नाम लालू नागर है। लालू ने अपने तीन साथी कालू कुमावत,आलोक राठौर के साथ मिलकर पिपल्याराव के पास करोड़ों की जमीन का सौदा किया था। यह जमीन एक मंदिर की थी। इस मामले में स्थानीय रहवासियों ने कलेक्टर मनीष सिंह को शिकायत की थी। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस दौरान लालू और उसके साथियों के नाम का खुलासा हुआ था।
जमीन बेचकर हो गए थे फरार

इस मामले में लालू,कालू और आलोक ने अलग अलग प्लॉट बेचे थे। जो लोगो ने लोन लेने के साथ कैश देकर खरीदे थे। यहां निर्माण करने वाले करीब 14 लोगों को पुलिस ने आरोपी बना दिया था। जिसमें उनकी गिरफ्तारी हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने कालू, लालू और आलोक पर इनाम घोषित कर दिया था। इस मामले में एक आरोपी आलोक अभी भी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *