इंदौर । रणीवर सिंह के न्यूड फोटोशूट से भड़के इंदौर के लोग , न्यूड तस्वीर का इस अनूठे तरीके से हुआ विरोध – देखे विडीओ

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. जब से उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाया है तब से इसी फोटोशूट का विरोध देश के कई इलाकों में किया जा रहा है। वहीं आज सोमवार को मध्य प्रदेश के देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में एक सामाजिक संस्था ने रणवीर सिंह के न्यूड तस्वीर का विरोध किया। सामाजिक संस्था ने अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. संस्था ने लोगों से कपड़े इकट्ठे किए और कहा कि इसे रणवीर सिंह लिए भेजा जाएगा। समाजसेवी नीरज याग्निक ने कहा कि जिस तरह से रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट करवाया है, वह उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है।

 

गौरतलब है कि, पलासिया थाना क्षेत्र के नजदीक नेकी की दीवार के पास रणवीर सिंह के लिए कपड़े इकठे किए जा रहे है। यहां पर एक सामाजिक संगठन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां लोग रणवीर सिंह के लिए कपड़े रख जाते हैं।

सामाजिक संगठन के मुताबिक, एक्टर रणवीर सिंह यूथ आईकॉन हैं। युवा उनको फॉलो करते हैं। वह जिस तरह से फोटोशूट करवा रहे हैं, यह उनकी सस्ती लोकप्रियता को दर्शाता है। इस फोटोशूट की वजह से आज उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है।

सामाजिक संगठन ने कहा कि रणवीर सिंह ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए जिस तरह से आज न्यूड फोटोशूट करवाया है, आने वाले दिनों में वह पैसों के लिए और भी कई तरह के विज्ञापन कर सकते हैं। यदि रणवीर से इस तरह से हरकत करेंगे तो उनको फॉलो करने वाले बच्चों और युवाओं पर भी गलत असर पड़ेगा। फिलहाल सामाजिक संस्था द्वारा एक अनूठी पहल कर रणवीर सिंह के लिए कपड़े इकट्ठा किए जा रहे हैं। यह संस्था इन कपड़ों को रणवीर सिंह तक पहुंचाने का काम करेंगी।

समाजसेवी नीरज याग्निक ने ये दिया बयान:-वहीं समाजसेवी नीरज याग्निक का कहना है कि जिस तरह से रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट करवाया है, वह उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। इस हरकत को इंदौर कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। आने वाले दिनों में इंदौर में अलग-अलग तरह से रणवीर सिंह का विरोध भी किया जाएगा। पूरे देश में रणवीर सिंह की न्यूड फोटो को लेकर लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *