इंदौर: लेडी डाइटीशियन से अश्लील हरकत:क्लीनिक में किसी न किसी बहाने बैड टच करता था डॉक्टर

इंदौर में एक लेडी डाइटीशियन ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।घटना सपना संगीता रोड स्थित डॉट क्लीनिक की है। यहां डॉक्टर अपने यहां काम करने डाइटीशियन को अक्सर बैड टच करता था। पीड़िता ने जुलाई में क्लीनिक जॉइन किया था। उसने 20 दिन यहां काम किया। इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें की। इससे परेशान होकर उसने डॉक्टर के खिलाफ बुधवार शाम को जूनी इंदौर थाने में FIR दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होते ही डॉक्टर फरार हो गया। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।

जूनी इंदौर थाने के एसआई दीपक जामोद ने बताया कि सपना-संगीता रोड पर डॉ. राजेश अग्रवाल डॉट क्लीनिक चलाते है। पीड़िता ने जुलाई में ही यहां जॉइन किया था। 4 जुलाई को वह क्लीनिक पहुंची। यहां डॉ. अग्रवाल से मिली। दोनों की आपस में बातचीत हुई। हाथ मिलाने के दौरान डॉक्टर ने बुरी नीयत से उसका हाथ दबा दिया। नौकरी के चलते पीड़िता ने उस वक्त कुछ नहीं कहा। इसके बाद डॉक्टर की हिम्मत बढ़ गई। वह किसी न किसी बहाने डाइटीशियन को बैड टच करने की कोशिश करता रहा।

गुरु पूर्णिमा पर भी डाइटीशियन डॉक्टर के केबिन में पहुंची और पैर छूकर गुरु पूर्णिमा की बधाई दी। उस दौरान डॉक्टर ने उसे पकड़ लिया और शरीर के अंगों को बैड टच करने की कोशिश करने लगा। इसके बाद वह वहां से भागकर अपने केबिन में आ गई। फिर दो दिन तक क्लीनिक नहीं गई। घटना की जानकारी उसने अपने बेटे को दी, जिसके बाद वे बुधवार को थाने पहुंची। जूनी इंदौर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *