महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस तारीख़ को ले सकते हैं शपथ

इंदौर में नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव 5 या 6 अगस्त को महापौर पद की शपथ ले सकते हैं। दरअसल 4 अगस्त को भोपाल महापौर पद पर मालती राय का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। इसके चलते मुख्यमंत्री की अभी व्यस्तता है। इसी कड़ी में शनिवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। इसमें संकेत मिले हैं कि मुख्यमंत्री 5 या 6 अगस्त को इंदौर आ सकते हैं। ऐसे में अब शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हलचल तेज हो गई है। चूंकि बारिश का मौसम है, इसलिए संभव है कि आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर भी हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *