इंदौर में दिलदहलाने वाली घटना,एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव मिलें,बच्चों और पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की आशंका – देखे विडीओ

मंगलवार दोपहर बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में उस समय सनसनी मच गई जब लोगों को पता चला कि भागीरथपुरा चौकी के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद फांसी लगा ली। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

 

जानकारी के अनुसार भागीरथपुरा चौकी के पास अमित यादव पत्नी टीना, 3 वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ रहता था। दोपहर को उसने पत्नी और दोनों मासूमों को मौत के घाट उतारने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी। हत्या और खुदखुशी के इस मामले की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई। भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुँची भागीरथपुरा चौकी पुलिस ने ताबड़तोड़ एफएसएल टीम को मौके पर बुलवा लिया।

एफएसएल टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद अमित यादव का शव फंदे से उतारकर कागजी कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। कमरे की तलाशी में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है कि अमित ने पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतारा और खुद खुदकुशी क्यों की । उसने सुसाइड नोट में क्या लिखा है। पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत तहकीकात शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक अमित निजी फैक्ट्री में काम करता था। बच्चों को जहर देने के बाद अपनी जान दी है। पता चला है की अमित सागर का रहने वाला था.
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *