इंदौर।सिटी बस के चालक और कंडक्टर को चाकू से धमकाने वाले गुंडे को पुलिस ने उसी के अंदाज में सबक सिखाया। जिस हाथ में चाकू था उसे तोड़ दिया – देखे विडीओ

सिटी बस के चालक और कंडक्टर को चाकू से धमकाने वाले गुंडे को पुलिस ने उसी के अंदाज में सबक सिखाया।जिस सिटी बस में चाकू की नोक पर रंगबाजी दिखाई, पुलिस ने उसी बस में पोछा लगवाकर उनकी रंगबाजी उतार दी। इतना ही नहीं पुलिस ने बदमाशों से कान पकड़वाकर उनका जुलूस भी निकाला। साथ ही बस ड्राइवर और कंडक्टर से माफी भी मंगवाई।

बता दें कि 3 तीन दिन पहले सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर को चाकू दिखाकर धमकाते हुए दो बदमाशों का वीडियो सामने आया था। इसमें एक बदमाश ने ड्राइवर के गले पर चाकू अड़ा दिया था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर बदमाशों को पकड़कर सबक सिखाया।

 

ड्राइवर के पैरा में गिरकर माफी मांगते नजर आए;-खजराना पुलिस को सिटी बस में आरोपी और उसके साथी की गुंडागर्दी, धमकाने और वसूली की लगातार शिकायतें मिल रही थी। बस में लगे CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने बीती रात दोनों को पकड़ा। इलाके में उनका पैदल जुलूस निकालते हुए सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर से माफी भी मंगवाई। इसके साथ ही जिस बस में चढ़कर दोनों बदमाश ड्राइवर को धमका रहे थे, उसी बस में दोनों से पोछा लगवा कर पुलिस ने उनका रंगदारी का भूत भी उतार दिया। दोनों आरोपी इस दौरान ड्राइवर के पैरों में गिरकर उससे माफी मांगते भी नजर आए। TI दिनेश वर्मा के मुताबिक आरोपी अंकित पुत्र अनिल और उसका साथी अतुल पुत्र मधुकर है।

(बदमाशों ने ड्राइवर के पैरों में गिरकर माफी मांगी)

कनाड़िया, तिलकनगर में भी कर चुके वारदात:-पुलिस के मुताबिक आरोपी नशा करने के आदी हैं। इसके साथ ही किराए पर मैजिक भी चलाते है। नशे के लिए रुपए मांगते हुए अक्सर सिटी बस ड्राइवर और कंडक्टर को धमकाते थे। दोनों पर पूर्व में कई अपराध दर्ज है। दोनों कनाड़िया और तिलकनगर में पहले भी वारदात कर चुके हैं।

पुलिस ने सड़क पर निकाली पुलिस ने हेकड़ी
पुलिस ने सड़क पर आरोपी अंकित और अतुल को पैदल घुमाया। पुलिस से बचने के लिए भागने के दौरान पैर स्लिप होने से अंकित मुंह के बल गिर गया था। जिसमें उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। दोनों का जुलूस निकालने पर वे इलाके में लोगों से माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने दोनों को चौराहे पर सिटी बस के ड्राइवर से माफी मंगवाकर आगे से अपराध नहीं करने की कसम भी खिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *