इंदौर । रिलेशन नहीं बनाने पर किन्नर को काट डाला:इंदौर में छुरे से बॉडी के दो टुकड़े किए; धड़ पेटी में रखा, बाकी हिस्सा फेंका

लापता किन्नर जोया की हत्या का पर्दाफाश हो चुका है। खजराना पुलिस ने खजराना के नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नूर मोहम्मद ने बताया कि उसने रिलेशन बनाने के लिए किन्नर मोहसिन उर्फ जोया को घर बुलाया था। जोया ने रिलेशन बनाने से मना कर दिया और पैसों के लिए कहा। दोनों में झगड़ा हुआ, इस पर आरोपी ने उसका गला घोंट दिया। फिर मीट काटने के छुरे से शरीर को दो हिस्सों में काट दिया। आरोपी के घर की पेटी से धड़ भी बरामद हुआ है। बता दें, मंगलवार को खजराना क्षेत्र में कमर के नीचे का हिस्सा मिला था। इसी के बाद से पुलिस मामले में छानबीन कर रही थी।

एसीपी जयंत सिंह राठौर ने बताया कि किन्नर मोहसिन उर्फ जोया रविवार से लापता था। उसके परिवार ने खजराना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके पास से जोया के शरीर का बाकी हिस्सा भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने रिलेशन बनाने से इनकार करने पर जोया को मौत के घाट उतार दिया था।

बिना धड़ का शव देख हैरान रह गए थे लोग
मंगलवार सुबह स्टार चौराहे के पास शहीद पेट्रोल वाले रोड पर पुलिस को एक शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो शव का कमर के नीचे का हिस्सा बोरी में बंद था। उसका धड़ और सिर गायब थे। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

नूर मोहम्मद मौका मिलते ही घर की पेटी में रखे शव को ठिकाने लगाना चाहता था। लेकिन खजराना में बॉडी मिलने के बाद पुलिस द्वारा जानकारी निकाले जाने पर वह डर गया था। इसके चलते उसने अपने घर की पेटी में ही शव को पड़े रहने दिया। लेकिन जोया की कॉल डिटेल और आखिरी लोकेशन नूर मोहम्मद के घर के आसपास मिली। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आबिद अपनी रिक्शा से जोया को छोड़ने और लाने का काम करता था। उसी ने आखिरी बार जोया से बात की थी। पुलिस ने जब आबिद को पकड़ा तो उसने नूर मोहम्मद के घर पर उसे छोड़ना बताया। जिसके बाद पुलिस ने नूर मोहम्मद को उसके रिश्तेदार के यहां से पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक जोया देह व्यापार से जुड़ा हुआ था। नूर मोहम्मद उससे पहले भी मिला था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने उसे 10 हजार रुपये उधार भी दिए थे। लेकिन पुलिस ने इस बात से इंकार किया है। जोया ओर उसके बीच आखिरी समय में रुपये को लेकर ही विवाद हुआ था। नूर मोहम्मद मटन की दुकान पर काम करने के साथ ही टाइल्स लगाने का काम करता है। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा है। वही उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर घर जा चुकी है।

एसीपी जयंत सिंह राठौर ने बताया कि घटनास्थल सहित आसपास के 100 से ज्यादा CCTV चेक किए। तब जाकर जोया एक फुटेज में स्पॉट हुआ। वह नूर मोहम्मद के घर के तरफ जाता दिखा। आरोपी को जब हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *