
शहर के पंढरीनाथ चौराहे के गरबा पंडाल में पहचान छुपाकर आए 7 मुस्लिम युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। ये युवक वहां फोटो-वीडियो बना रहे थे, उनकी हरकतें देखकर वहां मौजूद बजरंग दल के सदस्यों को उन पर शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने उनका नाम पूछा और आईडी दिखाने को कहा। सभी युवकों ने अपने नाम गलत बताए। आईडी मांगने पर भी नहीं दिखाई। इसके बाद उन युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
इस बारे में बजरंग दल के पदाधिकारी राजेश उर्फ राजू राठौर ने बताया कि जब वह कार्यकर्ताओं के साथ पंडाल पहुंचे तो युवकों की हरकतें संदिग्ध दिखीं। उन पर नजर रखी गई। वे मोबाइल से लड़कियों और महिलाओं के फोटो ले रहे थे और वीडियो भी बना रहे थे। शंका होने पर कार्यकर्ताओं ने उनसे पूछताछ की, तो पहले उन्होंने गलत नाम बताए। किसी ने अपना नाम संदीप तो किसी ने बबलू बताया। बाद में सभी के असली नामों की पहचान होने पर उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नहीं लिखाई रिपोर्ट:-TI सतीश पटेल के मुताबिक सभी युवक मोती तबेला और मल्हारगंज इलाके के रहने वाले हैं। हिंदू संगठन की तरफ से मामले में कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। सभी युवकों को थाने लाकर तफ्तीश करने के बाद प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी युवकों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट उन्हें से जमानत मिल गई है।
गरबा आयोजन को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी दिया था ये बड़ा बयान:-गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में गरबा आयोजन को लेकर हाल ही में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गरबा आयोजक पंडाल में आने वाले सभी लोगों की आईडेंटिटी चेक करें। यह शक्ति की आराधना का पर्व है, मां की पूजा के दिन है। आई कार्ड देखना जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो।
पूजा के लिए सभी आ सकते हैं, मां की आराधना कर सकते हैं।