
एयर इंडिया की सहयोगी रही अलायंस एयर अगले सप्ताह से इंदौर से उड़ानें शुरू करने जा रही है। एयरलाइंस ने जिन शहरों के लिए उड़ानों की घोषणा की है, उनमें बिलासपुर (छत्तीसगढ़) भी शामिल है। बिलासपुर के लिए अब तक इंदौर से कभी कोई सीधी उड़ान नहीं रही। अलायंस एयर के साथ इंदौर से आधा दर्जन नई उड़ानें शुरू हो रही हैं।
अलाइंस एयर इंदौर से बिलासपुर, जबलपुर और ग्वालियर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करेगी। इंदौर-बिलासपुर 3 अक्टूबर, जबकि इंदौर-जबलपुर और इंदौर-ग्वालियर 4 अक्टूबर से शुरू होगी। एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन मैनेजर समीर कुलकर्णी के अनुसार बिलासपुर के लिए फ्लाइट सप्ताह में चार दिन और ग्वालियर व जबलपुर के लिए सीधी फ्लाइट तीन दिन रहेगी।
ये फ्लाइट दिल्ली भी जाएंगी। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली के लिए सातों दिन कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी। फ्लाइट का फेयर एयरलाइंस कंपनी जल्द घोषित करेगी।
ये रहेगा शेड्यूल
इंदौर-बिलासपुर:-बिलासपुर से सुबह 11.35 बजे रवाना होगी। दोपहर 1.25 बजे इंदौर आएगी।
इंदौर से दोपहर 1.55 बजे जाएगी। दोपहर 3.45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
दिन: सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार।
यही फ्लाइट बिलासपुर से जबलपुर, फिर वहां से दिल्ली जाएगी।
इंदौर-ग्वालियर:-इंदौर से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। दोपहर 1.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
ग्वालियर से दोपहर 2 बजे चलेगी। दोपहर 3.30 बजे इंदौर आएगी।
दिन: मंगलवार, गुरुवार, शनिवार।
यही फ्लाइट ग्वालियर से जबलपुर जाएगी और फिर वहां से दिल्ली।
इंदौर-जबलपुर:-जबलपुर से सुबह 10 बजे रवाना होगी। 11.30 बजे इंदौर आएगी।
इंदौर से शाम 4 बजे निकलेगी। शाम 5.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
दिन : मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
(जानकारी एयरलाइंस प्रबंधन के अनुसार)