
ओमेक्स सिटी बायपास पर बाइक सवार तीन युवक बाइक को कंट्रोल नही कर पाए और खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़े। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया दिया है। मृतको में रितेश यादव महू वेटेनरी कालेज में डॉक्टर है, जबकि रोहित यादव और राजा यादव वेटेनरी कालेज में ही काम करते थे।