Indore Crime News: कुवैत जा रहे छात्र के पास एयरपोर्ट पर मिले कारतूस , जानें पूरा मामला

देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गुरुवार को कुवैत जा रहे युवक के पास दो कारतूस मिले है। यह कारतूस उसके बैग में रखे हुए थे, जो छिपा कर रखे हुए थे। उसे एयरोड्रम थाना पुलिस को सोंपा गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि घटना गुरुवार दाेपहर की है। इंडिगो की मुंबई जाने वाली उड़ान सिक्स ई 5207 एयरपोर्ट पर आ चुकी थी। इसके यात्रियों की सिक्याेरटी चैकिंग चल रही थी। तभी एक यात्री ताहेर जोहर टेलर उम्र 24 साल निवासी खाता वाला टैंक के सामान में दो खाली कारतूस मिले है। इसके बाद सीआइएसएफ के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ताहेर को थाने ले गई।

यहां पर की गई पूछताछ में बताया कि वह मूल रुप से राजस्थान का निवासी है। उसके पास इंदौर के पते पर आधार कार्ड है। वह कुवैत में पढ़ता है। उसने वहां कुवैत में एक शूटिंग कार्यक्रम में भाग लिया था। उसी के खाली कारतूस बैग में रहे गए थे। हालांकि उसके पास कोई दस्तावेज और शस्त्र लाइसेंस नहीं मिला है। उससे पूछताछ की जा रही है।

कारतूस के खोल बनाने वाला गिरफ्तार:-हथियार माफिया को कारतूस के खोल सप्लाय करने वाले को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपित से खोल भी बरामद हुए हैं। अपराध शाखा के डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक पुलिस ने पिछले दिनों बिल्लौर सिंह और उसके बेटे गुरुदाससिंह को 25 कट्टे-पिस्टल और 465 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बताया कि आरोपितों ने विनोद शर्मा निवासी बाड़ी वड़ोदरा (गुजरात) से कारतूस के खोल बनवाए थे। गुरुवार को पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *