
अभिनेत्री वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में आरोपित आया पुलिस के हत्थे…आज ही मुख्यमंत्री ने दिए थे सख्त कार्यवाई के निर्देश
इंदौर – छोटे पर्दे की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपित प्रेमी और पड़ोसी राहुल को हिरासत में लिया है । आरोपी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था और आज ही मुख्यमंत्री ने वैशाली के परिजनों से चर्चा कर सख्त कार्यवाही के आदेश दिए थे । फिलहाल राहुल के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पुलिस पूछताछ में जुटी है जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे ।