विश्व विख्यात आभा -विभा द्वारा शानदार प्रस्तुति

 

विख्यात क्लासिकल सिंगर जुड़वां बहनों ने पुलिस के लिये गाया गीत।

इंदौर दिनांक 26 अगस्त 2020- वर्तमान समय में पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे’’ के अंतर्गत विख्यात क्लासिकल सिंगर & ट्रेनर, शारदा संगीत कला एकेडमी की संचालिका और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्म कर चुकी दो जुड़वा बहनों डॉक्टर सुश्री विभा चौरसिया एवं डॉक्टर सुश्री आभा चौरसिया ने वर्तमान परिस्थितियों के लिये प्रासंगिक गीत जागो फिर एक बार जागो …” सुनाकर सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाकर उत्साहवर्धन किया गया।
दोनों जुड़वां बहनें प्रख्यात क्लासिकल सिंगर हैं और इंदौर की शान हैं। इन्होंने शहर और देश के विभिन्न हिस्सों सहित पूर्व में चाइना में भी शानदार प्रस्तुति देकर, इंदौर शहर को गौरवान्वित किया है।

उक्त सुमधुर गीत सुनाने पर पुलिस महा निरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्री विवेक शर्मा द्वारा दोनों प्रख्यात सिंगर बहनों डॉ. सुश्री विभा चौरसिया एवं डॉ. सुश्री आभा चौरसिया की प्रशंसा करते हुए, उन्हें पुलिस का मनोबल बढ़ाने व उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *