
विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले एक सटोरिये ने शनिवार शाम को उज्जैन के रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के आगे कुदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। सटोरिये पर 2019 में विजय नगर थाने पर सट्टे का केस भी दर्ज हुआ था।
जानकारी के अनुसार विजयनगर के मेघदूत नगर में रहने वाले अनिल ठाकुर ने पारिवारिक विवाद के बाद उज्जैन में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद परिजन और दोस्त उज्जैन के पहुंच गए थे । मृतक ठाकुर के सट्टे की लिंक शहर के साथ-साथ देश-विदेश तक जुड़ी हुई थी। घटना के बाद पुलिस नें उसका शव रेलवे ट्रेक से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन के सरकारी अस्पताल पंहुचा दिया था ।