
इंदौर में हाई प्रोफाइल मामला: हैदराबाद के वैज्ञानिक की संदिग्ध हालत में मौत
होटल के कमरे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। होटल की ओर से जानकारी मिलने पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम ब्रजगोपाल राव शर्मा है। वे हैदराबाद के रहने वाले हैं। शर्मा की कैंसर की दवा पर शोध कर रहे थे। शर्मा इंदौर सात दिन पहले आए थे। वे यहां की निजी लैब में दवा पर रिसर्च कर रहे थे।