


* कलेक्टर महोदय, जिला-इंदौर के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी के द्वारा दिये निर्देशानुसार आज दिनांक 29/10/2020 को *कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजीव कुमार द्विवेदी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में आबकारी वृत महू अ,महू ब, काछी मोहल्ला ,छावनी देपालपुर व भोई मोहल्ला के द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
आज महू के ग्राम पत्थर नाला,आंबाझार,जोशी गुड़आरीया तालाब व अन्य स्थानों पर दबिश दी गयी ।
आज की कार्यवाही में कुल 12 छापे में 09 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)के तहत पंजीबध्द किये गये ।मोके से 01 आरोपि को गिरफ्तार कर जमानत पर छोडा गया ।आज की कार्यवाही में 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की व 3000kg महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नष्ट किया गया । जप्त मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 4 लाख 50 हज़ार रुपए है।
आज की कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव मुद्गल व कमल सिंह सिकरवार व आबकारी उपनिरिक्षक मनीष राठौर,के सी रोईवाल प्रियंका शर्मा ने की।
एवं आबकारी आरक्षक सावन सिसौदिया, अजय चंद्रवाल, सुरेश चोंगड़, जगदीश पटेल ओमप्रकाश राठौर मोहित रायकवार भगवान दास बिरला जगदीश पटेल व पुरुषोत्तम पटेल का सराहनीय योग्यदान रहा ।

विधानसभा उपनिर्वाचन को देखते हुए आबकारी विभाग द्वारा आंतरिक2 में प्रभावी कार्रवाई*
#######——–############
विधानसभा उपचुनाव सांवेर को मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के आदेशानुसार, सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी जी के निर्देशन में तथा नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री राजीव द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर नियंत्रण लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा गठित विभिन्न दल लगातार कार्यवाही कर रहे हैं
इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए इंदौर जिले की सभीआबकारी वृत की टीमें सक्रिय रहीं।
जिला उड़नदस्ता की आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री शालिनी सिंह व वृत्त आंतरिक 2 उपनिरीक्षक श्री आशीष जैन व द्वारा संयुक्त अभियान में इन्दौर धार रोड से एक चार पहिया वाहन क्रमांक Mp09hd9691शेवर्ले ऑप्ट्रा कार से 14 पेटी मसाला मदिरा कुल 700 पावजप्त किए गए जप्तमदिरा 126लीटर होने से मौक़े पर एम पी एक्साइज एक्ट 1915की धारा 34(1) क (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी मौके से फरार हो गया जिसे गिरफ़्तार करने का प्रयास जारी हैं जप्त मदिरा एवम् वाहन का बाजार मूल्य रूपए 350000से अधिक है।
इस कार्रवाई में आरक्षक सतेज कोपरगांवकर सुरेश चौगण एवं मुकेश रावत व रघवांशी की अग्रणी भूमिका रही।