इंदौर।महिला डांस टीचर को सड़क पर पीटा , वीडियो वायरल, आप भी देखें आखिर क्या है मामला – देखें वीडियो

शहर में एक महिला डांस टीचर और उसके भाई के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति डंडों से महिला और युवक पर डंडे से वार करता नजर आ रहा है। गौरतबल है कि मामला पार्किंग विवाद का है।मामले में डांस टीचर रात में थाने पहुंची। यहां दुकानदार पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। लेकिन पुलिस ने मामले में सिर्फ मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है।

अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक घटना पुराने आरटीओ रोड़ के माला गार्डन के पास की है। यहां 24 साल की युवती डांस क्लास चलाती है। वही पास में संदीप गंगवाल की दुकान है। डांस क्लास में आने वाले स्टूडेंट्स के वाहन पार्किंग में खड़े होने को लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होते है। गुरुवार रात यहां फिर से संदीप ने वाहन खड़े करने की बात पर आपत्ति ली। मामले में युवती जब समझाने पहुंची तो संदीप ने विवाद किया। जब उनका भाई बीच बचाव करने आया तो संदीप और उससे तीन-चार दोस्तों ने महिला के भाई की डंडे और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। रात में दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाए। जिसमें डांस टीचर ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगा दिया। टीआई गोपाल परमार के मुताबिक मामले में संदीप गंगवाल और उसके साथी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
दूसरे वार्ड के पार्षद भी पहुंचे थे समझाने

रात में विवाद को शांत कराने के लिए एमओजी लाईन वार्ड 70 के पार्षद भरत रघुवंशी भी यहां पहुंचे थे। लेकिन डांस टीचर समझौते को लेकर राजी नही हुई। बाद में पुलिस ने दबाव के चलते सिर्फ मारपीट को लेकर ही कार्रवाई कर दी। इस मामले में सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *