इंदौर। पेट्रोल पंप पर बाइक से आए तीन बदमाश, फायरिंग कर लूट की घटना को दिया अंजाम – देखें वीडियो

इंदौर जिले के महू में एक बार फिर दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां एक बाइक पर तीन बदमाश सवार होकर इंदौर खंडवा मार्ग पर सिमरोल थाना क्षैत्र स्थित भरत पेट्रोल पम्प पर पहुंचे और वहां पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। केवल इतना ही नहीं, बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रुपयों से भरा बेग लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना में कर्मचारी जख्मी हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

फिलहाल, वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि पूरी वारदार वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *