
मुंबई पुलिस बुधवार को इंदौर के डिवाइन ज्वेलर्स यहां छापा डाला और कुछ जेवरात जप्त कर ले गई । सर्राफा पुलिस ने बताया कि डिवाइन जुलूस के संचालक दिलीप सोनी ने कुछ दिनों पहले मुंबई के एक कारोबारी के यहां बड़ी मात्रा में खरीदी की थी और उसकी राशि नहीं चुकाई , जिस पर मुंबई के कारोबारी ने डिवाइन ज्वेलर्स के संचालक दिलीप सोनी के खिलाफ मुंबई के एक थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दिलीप सोनी के खिलाफ दर्ज कराया था। इस पर मुंबई पुलिस ने कुछ दिनों पहले दिलीप सोनी को गिरफ्तार कर लिया था और बुधवार को दिलीप सोनी को साथ लेकर डिवाइन ज्वेलर्स पहुँची और यहां से लाखों के जेवरात जप्त कर ले गई।