इंदौर। पति की नौकरी छूटी तो पत्नी ने 12 शब्दों का सुसाइड नोट लिखकर कर ली खुदकुशी , दो महीने से तनाव में थी

इंदौर के हीरानगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के पहले उसने एक पन्ने पर 12 शब्दों का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें मर्जी से फांसी लगाने की बात कही है। बताया जाता है कि घटना के समय पति घर पर नहीं था। बच्चे भी स्कूल गए हुए थे।

TI दिलीप पुरी के मुताबिक सोनाली (35) पति सुचित श्रीवास्तव निवासी शालीमार कॉलोनी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक घटना के समय बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। वहीं पति किसी काम से रेलवे स्टेशन गया हुआ था। बताया जाता है कि सोनाली इस समय अकेली थी। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें अपनी मर्जी से जान देने की बात कही है।

दो माह पहले छूटी थी नौकरी
पुलिस के मुताबिक परिवार ने जो अपने बयान में बात बताई है। उसने बताया कि सुचित निजी कंपनी में नौकरी करता था। दो माह पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। जिसके बाद से सोनाली तनाव में थी। पति नई नौकरी की तलाश भी कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक देर शाम को मामले की जानकारी थाने पर दी गई है। सुसाइड नोट भी परिवार ने ही थाने में दिया है। पुलिस के मुताबिक परिवार सुसाइड के बाद पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता था। जिसे लेकर उन्हें काफी समझाइश भी दी गई। पुलिस के मुताबिक अभी पूरा मामला संदिग्ध है नौकरी को लेकर तनाव वाली बात को लेकर जांच की जा रही है। इस मामले में सोनाली के मायके पक्ष के लोगों के भी बयान लिये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *