
लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के दरोगा को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम में दारोगा सोनू बेंडवाल ने निगम के ही एक कर्मचारी से तीन महीने से रुकी हुई सैलरी दिलवाने के नाम पर 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने जूनी इंदौर इलाके में रिश्वत की राशि लेते हुए सोनू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।