इंदौर।  इंदौर में युवक ने सिटी बस में लहराया चाकू और धमकाया – देखें वीडियो

बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मामलें में देशभर में अपनी पहचान बना चुकी इंदौर सिटी बस  की बसों में भी असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद है कि वे सरेआम चाकू निकालकर लहरा रहे है। ऐसा करते हुए एक बदमाश सिटी बस में लगे कैमर में कैद हो गया। बदमाश तो किराए दिए बगैर बस से उतर गया, लेकिन अब पुलिस उसे खोज रही है।

 

खजराना की तरफ जाने वाली सिटी बस में एक युवक यात्री बनकर बैठा। जब कंडक्टर ने उसे किराया मांगा तो उसने जेब से बड़ा चाकू निकाला और यात्रियों के बीच लहराते हुए कंडक्टर के पास आकर धमकाने लगा। उसने कंडक्टर को बोला कि- क्या बोल रिया है तु..रामपुरी (चाकू) डालूं क्या पेट में..किराया बक रिया है तू… अपना किराया नहीं लगता। इसके बाद वह अपशब्दों का भी प्रयोग करने लगा। ऐसा करते देख एक महिला यात्री ने उसे रोकने का प्रयास भी किया। उसके तेवर देख कंडक्टर ने किराया तो नहीं लिया, लेकिन सारी घटना सिटी बस प्रबंधन को बताई।

एआईसीटीएसएल अधिकारी माला सिंह ठाकुर ने कहा कि बस में से हमने धमका रहे युवक के फुटेज निकाले और खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवक कौन था, उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *