इंदौर। कांग्रेस के अनूप शुक्ला का हंगामा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के खिलाफ लगाए ये आरोप

इंदौर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। बुधवार को कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं ने रीगल चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर शहर अध्यक्ष के खिलाफ मैदान संभाला। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कई गंभीर आरोप भी बाकलीवाल पर लगाए। ​​​​​​

बुधवार को रीगल चौराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा पर शहर कांग्रेस प्रवक्ता अनूप शुक्ला और महामंत्री शहर कांग्रेस कमेटी नरेंद्र सिलावट कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मीडिया से रूबरू हुए। इंदौर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने हेतु जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा जमीन के ऊपर प्रेसवार्ता का बैनर लगाए थे।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता अनूप शुक्ला ने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस सोच के साथ गांधी जी ने पार्टी को आगे बढ़ाने की कोशिश की उसी सोच को राहुल गांधी और गांधी परिवार लगातार आगे बढ़ा रहा है। साथ में कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह और वरिष्ठ नेता आगे बढ़ाना चाह रहे है, लेकिन इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सिर्फ पैसा कमा रहे है। एक हजार 95 दिन हो गए है, लेकिन 195 दिन भी वे गांधी भवन कार्यालय पर नहीं बैठे हैं।

कभी उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलने की कोशिश नहीं की है। कोई कार्यकर्ता कोई बात करता है तो उसकी आवाज को दबा दिया जाता है। बोलने के लिए मना कर दिया जाता है। नेताओं से डराया धमकाया जाता है। इस प्रेस वार्ता को लेकर भी आपत्ति आई है। अगर अनूप शुक्ला ने प्रेस वार्ता की तो उसे कांग्रेस से निष्कासित कर दिया जाएगा। लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि चुप मत बैठो, डरो मत ओर आगे बढ़ो। उसी भावना को देखते हुए हम कांग्रेस पार्टी का अहित होते नहीं देख सकते हैं।

अनूप शुक्ला ने कार्यकर्ताओं द्वारा पार्षद चुनाव के दौरान पैसा देने का भी गंभीर आरोप लगाया। लगातार तीन साल होने के बाद भी वे एक भी कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए है। उनके चाटुकारों पर भी शुक्ला ने आरोप लगाया। पार्षद चुनाव के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भाजपा के लिए काम करने की आपत्ति भी की गई, लेकिन शहर अध्यक्ष के खास होने के कारण उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ को भी शिकायत की गई है। वॉट्सअप पर भी उन्हें मैसेज कर शिकायत की है और देपालपुर में उनके आने को दौरान भी ये शिकायत मौखिक रूप से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *