इंदौर। एयरपोर्ट के सामने लोहे की चद्दर की दीवार बनाना गलत यह क्षेत्र में रहने वाले लोगों का अपमान – विधायक संजय शुक्ला

एयरपोर्ट के सामने लोहे की चद्दर की दीवार बनाना गलत


यह क्षेत्र में रहने वाले लोगों का अपमान – शुक्ला

इंदौर । कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने इंदौर के विमानतल के सामने नगर निगम के द्वारा लोहे की चद्दर की दीवार बनाए जाने के फैसले का विरोध किया है । यह फैसला क्षेत्र में रहने वाले नागरिको का अपमान है ।

शुक्ला ने कहा कि सरकार के द्वारा 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुनिया के कई देशों में रहने वाले भारतीय नागरिक इंदौर आ रहे हैं । इन नागरिकों को फील गुड कराने के लिए इंदौर नगर निगम के द्वारा कई काम कराए जा रहे हैं । शहर मे विकास के नाम पर लोगों को लज्जित करने का काम किया जा रहा है ।
शुक्ला ने कहा कि इस कडी में अब नगर निगम के द्वारा एयरपोर्ट के सामने लोहे की चददर की दीवार बनाने का फैसला लिया गया है । यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि वहां सामने रहने वाले इन लोगों की तरफ आने वाले अतिथियों की नजर नहीं जाए । निगम के द्वारा लिया गया यह फैसला न केवल गलत है बल्कि वहां रहने वाले लोगों का अपमान है । उन्होंने कहा कि जनता को इस तरह से जलील करने का सिलसिला बंद किया जाना चाहिए।
शुक्ला ने कहा कि विमानतल के भवन के सामने लगी इंदौर के इतिहासिक इमारत राजबाड़ा की प्रतिकृति को हटाने का भी काम किया गया है । यह इंदौर शहर के समस्त नागरिकों की भावना के साथ खिलवाड़ है । राजबाडा केवल एक इमारत नहीं है बल्कि चार के नागरिकों के ह्रदय में बसता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *