
उज्जैन के मक्सी रोड स्थित जयवंतपुरा गांव में स्तिथ डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) की प्रिंसिपल की कार पेड़ से टकरा गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। प्रिंसिपल रोजाना इंदौर से उज्जैन अप डाउन करती थी। सोमवार सुबह स्कूल जाते समय हादसे का शिकार हो गई।
इंदौर निवासी रेखा पति शशिधर पिल्लई उम्र 59 वर्ष शिव वाटिका ग्राम निपानिया इंदौर से रोजाना उज्जैन स्थित डीपीएस स्कूल में आती थी। सोमवार सुबह 08:00 बजे करीब स्कूल आते समय ग्राम धतरावदा से करोंदिया के बीच सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्रिंसिपल खुद कार ड्राइव कर रही थी इस बीच उनकी कार सड़क से उतर कर एक पेड़ से टकरा गई जिससे वो गंभीर घायल हो गई। रेखा रोजाना इस रास्ते से जाती थी तो कुछ उन्हें पहचान ने लगे थे। कार को क्षतिग्रस्त देखकर उनके ड्रायवर को सुचना दी गई। जिसके बाद ड्रायवर अरुण अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई।
रोजाना ड्रायवर के साथ आती थी:-ड्राइवर ने कहा मैडम हर शनिवार को कार से खुद घर जाती थी और सोमवार को कार ड्राइव कर स्कूल आती हैं। इसी क्रम में सोमवार को भी वह सुबह स्कूल आ रही थी तभी रास्ते में यह घटना हुई। अरुण ने कहा चुकी मेरा घर यही है। सोमवार शाम को में उन्हें इंदौर ले जाता हु और फिर रोजाना शनिवार ट्रक में ही गाडी चलाता था। मेरा घर ग्राम करौंदिया में है जहां में रुक जाता हूं। मैडम आज सोमवार को आ रही थी और हादसा हो गया।
बेटा सिंगापूर में:-प्रिंसिपल के परिवार में पति शशिधर पिल्लई और एक बेटा है। बेटा सिंगापुर में सर्विस करता है। और पति रिटायर्ड हो चुके है। सबको सूचना दे दी गई है। नागझिरी पुलिस ने बताया कि मृतिका रेखा पिल्लई लगभग चार-पांच साल से मैडम प्रिंसिपल के पद पर डिपीएस स्कूल में पदस्थ हैं। थाना नागझिरी पुलिस पीएम करवा रही है मामले में मृग कायम कर विवेचना में लिया है।