
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन कल इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का लोकार्पण करने पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी और महानायक जब इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे तो इस दौरान जया बच्चन का सख्त मिज़ाज़ देखने को मिला। दरअसल, एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों और पत्रकारों ने फोटो खींचना चाहा तो जया बच्चन भड़क गई। उन्होंने कहा कि इन्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए।
(NOTE:-वीडियो की शुरुआत में पत्रकारों पर भड़की जया बच्चन)
लगातार एयरपोर्ट पर लोग उनकी तस्वीर क्लिक कर रहे थे। जिससे परेशान होकर वो भड़क गईं। वह पहले तस्वीर लेने वाले लोगों को मना करती हैं। जय बच्चन कहती हैं कि आप हमारी तस्वीर मत लो। इस दौरान लोग मानने को तैयार नहीं होते हैं। बता दें अमिताभ एयरपोर्ट से सीधे होटल रवाना हो गए थे और शाम को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का लोकार्पण किया था । समारोह में अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी उनके साथ रहें थे ।
इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम नंबर 134 में ढाई एकड़ जमीन पर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल बना जिसका निर्माण दो महीने पहले पूरा हो गया था। जिसका उद्घाटन कल अमिताभ बच्चन ने किया । इसके लिए वे पत्नी जया बच्चन के साथ मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे थे । इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर अमिताभ के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिए थे ।