
कोरोना काल में राजस्व अधिकारियों ने अपने पूर्व निर्धारित दायित्वों से अलग हटकर काम किया। इसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह के मार्गदर्शन में विशेष राजस्व अभियान चलाकर हज़ारों की संख्या में राजस्व प्रकरण निपटाए। कलेक्टर मनीष सिंह ने आज विजय नगर स्थित होटल श्री माया मे सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली और नए वर्ष के नए वातावरण में उनकी मेहनत की सराहना की।