
विवादों में घिरी पठान फिल्म को लेकर देशभर में बवाल हो रहा था, कुछ लोग फिल्म के विरोध में उतरे तो कुछ विरोध करने वालों के तरीकों को गलत बता रहे, इस बीच कल रात को फिल्म देखने गए दो दोस्तों में से एक की संदिग्ध मौत हो गई। उसका दोस्त बता रहा है कि वह टाकिज के अंदर बालकनी से गिर गया, लेकिन मृतक युवक के परिजन आरोप लगा रहे है कि उसका दोस्त झूठ बोल रहा है।
नए बसेरे के रहने वाले 26 वर्षीय कुलदीप पिता दमेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुलदीप कल मोहल्ले में रहने वाले वसीम के साथ आस्था टॉकिज में फिल्म पठान देखने गया था। कुलदीप के परिजन का कहना है कि दोनों रात 9 से 12 बजे को शो में गए थे। पौने बारह बजे वसीम का फोन आया और वह कहने लगा कि कुलदीप बालकनी से गिर गया। उसके बाद अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत की खबर मिली। कुलदीप के परिजन का आरोप है कि वसीम झूठ बोल रहा है। कल रात तक वह साथ था, लेकिन सुबह से वह नजर नहीं आ रहा है। पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि टॉकिज में जाकर वहां मौजूद लोगों के बयान लेंगे। साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है, जिससे मौत का कारण साफ हो जाएगा।